करीना ने क्रिकेट खेलते हुए शेयर की तैमूर की क्यूट तस्वीर, कहा-IPL में जगह है क्या?

10/14/2020 10:47:57 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। करीना अक्सर तैमूर की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इन दिनों करीना पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ दिल्ली में है। हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
शेयर तस्वीर में तैमूर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। तैमूर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी के नक्शे-कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर थे। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- "आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।' इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। आमिर इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा करीना फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News