हिमाचल को अलविदा बोल मुंबई के लिए रवाना हुईं करीना कपूर, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

12/7/2020 2:19:11 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। करीना पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ हिमाचल में हैं। सैफ हिमाचल में फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे थे। दिवाली पर करीना और तैमूर भी सैफ के पास हिमाचल ही पहुंच गए। अब करीना वापिस मुंबई लौट रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने हिमाचल से एक तस्वीर शेयर की है। जो वायरल हो रही है।

PunjabKesari


शेयर तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक और वाइट कलर की शर्ट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक शेड्स लगाए हुए हैं। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। करीना के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-' बाय बाय पालमपुर क्या शानदार अनुभव रहा और हैल्लो मुंबई। मैं घर आ रही हूं।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें करीना और तैमूर के साथ मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची थी। मलाइका पहले ही मुंबई लौट चुकी है। करीना, सैफ, मलाइका, अर्जुन और तैमूर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News