हाथ में बंदूक..चेहरे पर चोट के निशान..''सिंघम अगेन'' से जारी हुआ करीना कपूर का फर्स्ट लुक

11/8/2023 5:42:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही हैं। पिछले महीने से फिल्म की शूटिंग जारी है और इसके एक महीने बाद ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से करीना कपूर का भी लुक जारी कर दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक की तस्वीर एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिंघम अगेन' से अपने लुक की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। पोस्ट में करीना के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं और हाथ में वह बंदूक लिए नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

पोस्टर जारी करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, यह समय की बात है। पुलिस पद्य के साथ पुनः सेना में शामिल होना। सिंघम के पीछे की ताकत से मिलें। अवनि बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें, रोहिट शेट्ट की की इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा तो मेकर्स ने अभी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म 14 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News