तो क्या रणवीर सिंह को लेकर फिर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

6/29/2018 9:30:43 PM

मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर फिल्म सिंबा बना रहे हैं। खबरों की मानें तो करण जौहर एक बार फिर से रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बना सकते हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

करण को रणवीर का काम बेहद पसंद आ रहा है और रणवीर, चूंकि भंसाली की पीरियड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और कामयाब रहे हैं। इसलिए करण का मन है कि वह रणवीर सिंह को लेकर एक और पीरियड ड्रामा की प्लानिंग करें। करण काफी समय से एक बड़ी पीरियड फिल्म बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले फिल्म शुद्धि भी अनाउंस की थी लेकिन वो फिल्म बन नहीं पाई। वरुण धवन के साथ उन्होंने हालांकि रणभूमि और कलंक का निर्माण शुरू किया लेकिन अब भी करण की चाहत है कि वह एक बड़ी मेगा बजट वाली पीरियड फिल्म बनाएं और इसके लिए वह रणवीर को ही इस टीम का हिस्सा बनाने वाले हैं। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा हुई नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News