शो में सिर्फ पैसो के लिए लौटेंगे सुनील ग्रोवर- कपिल शर्मा

3/29/2017 4:56:02 PM

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा काफी लाइमलाईट में है। हाल ही में  वह ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे, तब फ्लाइट में उन्होंने कलीग सुनील ग्रोवर के साथ जमकर झगड़ा किया। वे सुनील को गालियों पर गालियां दिए जा रहे थे।

इस दौरान सुनील यह सोचकर सब कुछ चुपचाप सुनते रहे कि कपिल भड़ास निकालने के बाद शांत हो जाएंगे। लेकिन कपिल और ज्यादा गुस्सा हो गए। उनकी तेज-तेज गालियां फ्लाइट के पूरे केबिन में सुनाई दे रही थीं। इसके बाद कपिल ने सुनील के साथ मारपीट करने लगे। जब मामला बढ़ने लगा तो फ्लाइट अटेंडेंट्स बीच-बचाव के लिए दौड़े। अटेंडेंट्स कपिल को पकड़ना चाहते थे। लेकिन क्रू मैंबर्स के साथ जा खड़े हुए सुनील ने उनके शराबी बिहेवियर को नजर अंदाज करने को कहा।

बता दें कि यह दावा भी किया जा रहा है कि कपिल सुनील ग्रोवर और दूसरे कलीग्स के बारे में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। वे 'फिरंगी' के सेट पर यह कहते सुने जाते हैं कि सुनील और बाक़ी सभी आर्टिस्ट्स शो पर वापस लौटेंगे, क्योंकि उन्हें पैसा चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News