कन्नड़ एक्टर सुरेंद्र बंटवाल का हुआ निधन, शरीर पर मिले तेजधार हरियार के निशान

10/22/2020 5:37:09 PM

मुंबई. साल 2020 सभी के लिए ही कुछ खास नही रहा है। हमने इस साल बहुत स्टार्स खो दिए। हर आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है। हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है कि कन्नड़ एक्टर सुरेंद्र बंटवाल का बुधवार को निधन हो गया है। एक्टर का शव कर्नाटक स्थित अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला है। एक्टर के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के अनुसार सुरेंद्र के कुछ दोस्त उन्हें बहुत देर से फोन लगा रहे थे। एक्टर द्वारा फोन न रिसीव करने पर उनके दोस्त घर पहुंचे तो एक्टर का शव सोफे पर पड़ा मिला। जिसके बाद उन्हें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आकर जांच की और बताया की एक्टर पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari
बता दें सुरेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और राजनीति से जुड़े मामलों पर अपनी राय रखते रहते थे। कुछ समय फिल्मों में काम करने के बाद सुरेंद्र राजनीति से जुड़ गए थे। राजनीति से जुड़ते ही एक्टर का नाम काफी विवादों से भी जुड़ गया था। सुरेंद्र ने 'टुल्लू फिल्म चली पोलिलु' और 'सवर्ण दीर्घा संधी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

PunjabKesari
 रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला पैसे के लेन-देन का हो सकता है। जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। एक्टर के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं और करीब ढाई साल पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे तलवार लहराते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाते नजर आए थे। इसमें दो भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए थे। इस मामले में बंटवाल की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। क्योंकि एक्टर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News