प्लास्टिक पॉलिथीन से कंगना रनौत ने छिपाया अपना चेहरा, वीडियो शेयर कर फैंस से लगाई ये गुहार

6/6/2018 12:39:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग मे बिजी हैं। हाल ही में कंगना की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में कंगना प्लास्टिक पॉलिथीन से अपना चेहरा छिपाए हुए नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, कंगना ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर अपनी इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह चेहरे पर पॉलिथीन बैग पहने हुए लोगों से कुछ अपील कर रही हैं। कंगना ने कहा कि अगर हम ऐसे ही प्लास्टिक का उपयोग करते रहे तो एक वक्त बाद समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक दिखेगी। 

PunjabKesari

बता दें कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 'Beat Plastic Pollution' थीम पर प्लास्टिक से आजादी की मुहीम चलाई गई। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं कंगना ने वीडियो शेयर कर गुहार लगाई है कि वो प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल करना बंद करें। कंगना का कहना एकदम सही भी है, जिस तरह से प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है, वह पर्यावरण को खतरनाक ढंग से नुकसान पहुंचा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News