यह एडवेंचर का टाइम नहीं..हिमाचल में बाढ़ के संकट बीच कंगना ने की फैंस से अपील, कहा- 'अपने घर पर ही रहें'
7/11/2023 4:15:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मानसून में इन दिनों भारी बारिश के कारण हलचल मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे है। लोगों का जीवन संकट देखते हुए सरकार ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं और लोगों को घर रहने की अपील की है। इसी बीच अब हिमाचल में जन्मी मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने शहर के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की है और किसी भी तरह की यात्रा न करने की अपील की है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिमाचल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए एक स्टोरी साझा की और लिखा, ‘अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। अपने परिवार के साथ सुरक्षित अपने घर पर ही रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें। यह एडवेंचर का टाइम नहीं है।
वहीं, कंगना रनौत के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर

तेलंगाना : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया

Election Results 2023: चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल, सामने आईं तस्वीरें