दुबई जा रहे KRK को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार,ट्वीट कर बोले-'अगर मेरी जान चली जाती है तो वो हत्या होगी'

12/26/2023 11:19:22 AM

मुंबई: कमाल आर खान उर्फ केआरके से अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में केआरके को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इसकी जानकारी खुद केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने ये भी लिखा है कि अगर वो किसी भी स्थिति में जेल या पुलिस स्टेशन के अंदर मर जाते हैं तो इसे हत्या समझा जाए। 

PunjabKesari

KRK ने ट्वीट में बताया कि वो नए साल के लिए दुबई जा रहे थे लेकिन एयरपोर्ट पर ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने लिखा-'मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं और सभी कोर्ट डेट्स पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहा हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था, लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।'

PunjabKesari

 

उन्होंने लिखा-'पुलिस के मुताबिक मैं साल 2016 के एक मामले में वांछित हूं। सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म #Tiger3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। यदि मैं किसी भी परिस्थिति में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है। और आप सब जानते हैं, कौन जिम्मेदार है!'

PunjabKesari

केआरके पहले जेल भी जा चुके हैं। साल 2020 की बात है, जब दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट शेयर करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News