केआरके ने फिर उड़ाया शाहिद कपूर का मजाक, बोले ''माल लेने के बाद ऐसा दिखता है आदमी''

10/18/2020 5:10:09 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर अक्सर अपने ट्विट्स के जरिए अपने मन की बात लोगों के सामने रखते हैं। अब हाल ही में उऩ्होंने शाहिद कपूर को लेकर एक ट्वीट किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। एक्टर के इस ट्वीट के फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया करते नजर आए।

PunjabKesari


दरअसल, शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, सेल्फी लेते नजर आए और उसमें उनका चेहरा काफी क्लोज दिखाई दिया। इस वीडियो को लेकर केआरके ने शाहिद कपूर का मजाक उड़ाया।

 

उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, माल लेने के बाद आदमी की ऐसी हालत हो जाती है। केआरके के ट्वीट के बाद लोग कमेंट कर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। 

PunjabKesari


बता दें इन दिनों शाहिद अपनी अपकमिंग मूवी जर्सी को लेकर बिजी हैं। वहीं कमाल आर खान को आखिरी बार साल 2014 में फिल्म एक विलियन में देखा गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News