''कबीर सिंह'' का दूसरा गाना रिलीज, कियारा के प्यार में तड़पते दिखे शाहिद

5/31/2019 5:30:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपमकिंग फिल्म 'कबीर सिंह' का दूसरा गाना 'कितना चाहने लगे' रिलीज हो गया है। इसमें शाहिद के साथ कियारा आडवाणी है। गाने में शाहिद कियारा से अलग हो गए है और वह उनके लिए तड़ते नजर आ रहे है। गाने में दो प्यार करने वालों की कहानी बयां होती नजर आ रही है।

 

PunjabKesari

 

इसमें मिलन के बाद दोनों के अलग होने की दास्तां दिखाई गई है। साथ ही तन्हा शाहिद किस तरह नशे में डूबे हुए हैं ये भी इस गाने में साफ नजर आ रहा है।बता दें कि ये एक सैड सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह ने बेहद खूबसूरती से गाया है। कबीर सिंह के नए गाने के बोल मिथुन ने लिखे हैं। साथ ही फिल्म का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि ये फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। गाने का नाम बेखयाली था। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेमाघरों में ये फिल्म  21 जून को रिलीज की जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News