जया बच्चन ने महिलाओं के वेस्टर्न कपड़ों की पसंद पर उठाया सवाल, बोलीं-''भारतीयता तभी खत्म हो गई जब औरतों ने पैंट पहना शुरू किया''
11/19/2022 4:42:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और राज्यसभा की सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वह हमेशा अपनी बात लोगों के बीच बेखोफ होकर रखती हैं, फिर क्या हो उसकी परवाह नहीं करतीं। हाल ही में उन्होंने अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट एपिसोड में भारतीय महिलाओं के फैशन सेंस पर टिप्पणी की, जिसको लेकर एक बार फिर वह सुर्खियां बटोर रही हैं।
भारतीय महिलाओं के वेस्टर्न कपड़ों की पसंद पर सवाल उठाते हुए जया बच्चन ने कहा, 'मुझे बहुत अनजाने में लगता है कि हमने स्वीकार कर लिया है कि वेस्टर्न कपड़े एक औरत को मैन पावर देता है। मैं एक महिला को नारी शक्ति में देखना पसंद करूंगी। मैं यह नहीं कह रही हूं, 'जाओ साड़ी पहनो'। लेकिन वेस्टर्न में भी औरतें अच्छे कपड़े पहनती थीं। यह सब काफी बाद में बदल गया जब उन्होंने पैंट पहनना शुरू किया।'
इसी बीच जया की बेटी श्वेता बच्चन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न कपड़े महिलाओं को काम करते समय ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं। नव्या ने कहा, 'यह आंदोलन में आसानी के कारण है। बहुत सारी महिलाएं आज सिर्फ घर पर ही नहीं हैं, वे बाहर जा रही हैं, उन्हें नौकरी मिल रही है। एक साड़ी पहनने की तुलना में एक जोड़ी पैंट और एक टी-शर्ट पहनना आसान है।'
इसी बीच, नव्या ने कई फीमेल सीईओ के बारे में बात की जो साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इसपर जया बच्चन ने कहा कि वह इसलिए ऐसा करती हैं क्योंकि वह सब अपने दम पर बनी हैं और उन्हें अपने ऊपर पूरा विश्वास है।
काम की बात करें तो जया जल्द ही करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी, जो अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी।