जावेद अख्तर ने शहीद भगत सिंह को बताया मार्क्सवादी तो कंगना ने पूछा-''अगर वो आज होते तो क्या भारत के टुकड़े होते...

9/29/2020 8:26:14 AM

मुंबई: द‍िग्‍गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने ट्वीट्स और बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। कई बार वह ऐसे  ट्वीट कर देते हैं,जिसे उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती प जावेद अख्‍तर के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

PunjabKesari

दरअसल, जावेद अख्तर ने भगत सिंह को लेकर ट्वीट किया कि वह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने 'मैं नास्तिक क्यों हूं' नामक एक लेख भी लिखा था। जावेद के इतना ट्वीट करते ही लोगों के बीच इसे लेकर एक नए सिरे बहस होने लगी। वहीं  अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूद पड़ीं और उन्होंने जावेद के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्हें निशाने पर लिया। 

PunjabKesari

 जावेद अख्तर का ट्वीट


जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा-कुछ लोग न केवल इस तथ्य का सामना करने से इनकार करते हैं, बल्कि इसे दूसरों से भी छुपाना चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने 'मैं नास्तिक क्यों हूं' एक लेख भी लिखा था। आप अंदाजा लगा सकते है कौन हैं ऐसे लोग ? मुझे आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह आज होते तो वह उन्हें क्या कहकर बुलाते?

PunjabKesari

 

कंगना रनौत ने साधा निशाना

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने निशाना साधते हुए लिखा-  'मुझे भी हैरानी है कि अगर भगत सिंह आज जीवित होते तो क्या वह जनता द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार के खिलाफ बागी होते? और इसके अलावा क्या वह धर्म के नाम पर अपनी भारत माता के टुकड़े होने देते? क्या वह आज भी नास्तिक रहना पसंद करते या फिर वह बसंती चोला पहनते?

PunjabKesari

प्रीतीश नंदीनंदी और स्वरा ने दिया जावेद अख्तर का साथ


फिल्ममेकर प्रतीश नंदी ने भी जावेद अख्तर का साथ दिया.य़उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा-"अर्बन नक्सल।आज यही शब्द भगत सिंह के लिए इस्तेमाल किए जाते।" उनके समर्थन में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लिखा-यह दुखद सच है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News