फिल्मफेयर नाइट ने जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, स्लिट गाउन में बेहद हसीन दिखीं एक्ट्रेस

11/20/2022 11:39:56 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शनिवार को दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड सितारे खूब जलवा बिखेरते नजर आए। फिल्मफेयर नाइट में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, मानुषी छिल्लर, शहनाज गिल जैसे स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान सबकी निगाहें उस वक्त थम गई, जब जाह्नवी कपूर ने इवेंट में एंट्री मारी। एक्ट्रेस अपने गॉर्जियस लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर वन शोल्डर स्लिट गाउन में काफी स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश बन किया है, जो उनके लुक को और भी चार-चांद लगा रहा है।

 

PunjabKesari

कैमरे के सामने एक्ट्रेस पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं। फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म मिली में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई और इसका प्रोडक्शन उनके पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News