जैकलीन फर्नांडीज को TDIAFA में मिला पुरस्कार, तुर्की एक्टर बुरक डेनिज़ संग हाथ में अवॉर्ड लेकर दिए पोज

11/25/2023 5:41:09 PM

मुंबई. बॉलीवुड दिवा जैकलीन फर्नांडीज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स के सातवें संस्करण में विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असाधारण योगदान के लिए मिला है। इस अवॉर्ड शो के दौरान एक्ट्रेस तुर्की एक्टर बुरक डेनिज़ के साथ भी पोज देती नजर आईं। यह तस्वीरें हसीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैकलीन फर्नांडिस ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। नेक पर नेकलेस और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। TDIAFA अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद जैकलीन काफी खुश दिख रही हैं और अवॉर्ड के साथ खूब पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह बुरक डेनिज़ के साथ भी हैप्पी पोज दे रही हैं। फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और इस अचीवमेंट पर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही फिल्म क्रैक, फतेह और वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News