''मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक'' स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला!

11/16/2022 11:50:45 AM

मुंबई: बाॅलीवुड निर्माता बोनी कपूर कपूर की बड़ी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं की लेकिन वह अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से खबरों में आने वाली अंशुला अब अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। अंशुला इन दिनों स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, अंशुला ने रोहन ठक्कर के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। शेयर किए इस वीडियो में अंशुला रोहन ठक्कर के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

इसके साथ अंशुला ने लिखा-'मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो जिसने मेरी दुनिया को गोल कर दिया। 💕 @ rohanthakkar1511 #EasyBreezy"

PunjabKesari

इस पर रोहन ठक्कर ने भी कमेंट की और लिखा-'इजी ब्रीजी लेमन स्क्वीजी माइन।' वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अंशुला रोहन को डेट कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

 इससे पहले अंशुला ने रोहन के साथ एक और रील शेयर की और लिखा- "खुशी @rohanthakkar1511 🤓 #WhyGrowUp #LondonDiaries के साथ एक हिंडोला की सवारी है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

गौरतलब है कि अंशुला अंशुला और अर्जुन फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली शादी से मोना कपूर के बच्चे हैं।  स्टार किड होने के बावजूद वह फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। अंशुला अपना एक बिजनेस करती हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News