लंदन से भारत आकर इरफान ने की शिव मंदिर पूजा, किसी को नहीं लगने दी इसकी भनक

11/26/2018 11:20:36 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरोएंडोक्राइम ट्यूमर जैसे खतरनाक कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि इरफान मुंबई आएंगे और नासिक स्थित अपने फार्महाउस पर दिवाली मनाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

PunjabKesari

हाल ही में अब खबरें आ रही हैं कि इरफान लंदन से दो दिनों के भारत आए थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी और अब वह वापिस लंदन लौट गए हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक इरफान दो दिनों के लिए नासिक में त्र्यंबकेश्वर स्थित शिव मंदिर आए थे। यहां उन्होंने पंडितों की मदद से पूजा और हवन किया। कहा जा रहा है कि इरफान को अभी तक डॉक्टर्स ने क्लीनचिट नहीं दी है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर की गाइडलाइन्स माननी होगी। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो इरफान के पास 'हिंदी मीडियम 2' के अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' है। इस फिल्म में उनके अॉपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा डायरेक्टर शूजित सरकार की 'उधम सिंह' की बायोपिक में भी इरफान नजर आएंगे। इरफान के फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं और जल्द भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। अगले साल मार्च तक वो शूटिंग पर लौट सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News