जाह्नवी-सारा का एक ही होगा ससुराल, वीर पहाड़िया संग हुआ सैफ की लाडली का पैचअप!

5/4/2024 2:06:00 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में एक बार फिर पुरानी लव स्टोरी के चर्चे शुरू हो गए हैं। सभी गिले शिकवे भूल एक्स कपल के फिर से करीब आने की खबरें छाईं हुईं हैं।  हम बात कर रहे हैं सारा अली खान और वीर पहाड़िया की।

PunjabKesari

 

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का पैचअप हो गया है। जी हां, हाल ही में सारा और वीर पहाड़िया की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों को दोस्तों संग मस्ती करते देखा जा रहा है। ये तस्वीर सारा ने लंदन वेकेशन की फोटोज में से हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीर में सारा अली खान अपने दोस्तों के साथ पिज्जा एन्जॉय करती दिख रही हैं और वीर पहाड़िया सबसे आगे हरे रंग की कैप पहन जमीन पर लेटकर पोज करते दिखाई दे रहे हैं। सारा अली खान और उनके एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का एक फ्रेम में होना ही फैंस की अटेंशन बटोर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सारा और वीर साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें जब जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं उनमें सारा अली खान और वीर पहाड़िया साथ डांस करते दिखाई दिए थे। 

PunjabKesari

कौन हैं वीर पहाड़िया?

मशहूर बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे हैं वीर पहाड़िया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे वीर के नाना हैं। वीर पहाड़िया जाह्नवी कपूर के बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। वहीं अगर सारा और वीर पहाड़िया की डेटिंंग की खबरें सच हुईं तो जाह्नवी और पटौदी गर्ल एक एक ही ससुराल होगी। रिश्ते में जाह्नवी सारा की जेठानी बनेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News