कभी फ्लाइंग Kiss तो कभी दिल से आभार...बर्थडे पर घर पहुंचे फैंस का ऋतिक ने बालकनी में खड़े होकर यूं किया शुक्रिया

1/11/2023 12:00:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन 10 जनवरी को पूरे 49 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर सारा दिन ऋतिक को बधाइयों का तांता लगा रहा। वहीं कई क्रेजी फैंस सुपरस्टार के घर उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचे। ऐसे में सुपरस्टार ने अपने दीवानों का घर की बालकनी में खड़े होकर दिल से शुक्रिया अदा किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन को बर्थडे विश करने उनके मुंबई के जुहू स्थिति घर पर सैंकड़ों फैंस पहुंचे और अपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने के लिए घंटो इंतजार करते रहे। एक्टर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी से दिल खोलकर सबका अभिवादन किया। 

PunjabKesari


ऋतिक जब अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए बालकनी पर आए तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली।

PunjabKesari

 

एक्टर ने फैंस को कई सारी फ्लाइंग किस दी और दिल से आभार जताया। फैंस का भी ये तस्वीरें देख मन खुश हो गया है।

PunjabKesari


वहीं, ऋतिक रोशन के काम की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News