सोशल मीडिया पर गलत ब्रैंड बताना पड़ा हनी सिंह को महंगा, लोगों ने किया ट्रोल

3/24/2018 4:17:33 PM

मुंबई: लाखों दिलो की धड़कन और सबसे फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह रैड कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे है और हाथ में उन्होंने बॉक्सिंग किट पकड़ी हुई है। तस्वीर के साथ हनी ने कैप्शन दिया है- "Kik boxing time..Ufc Kit...Ufc chapplaan !! Jersey"। मगर इस तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करना हनी को भारी पड़ गया है। जैसे ही उन्होंने ये तस्वीर पोस्ट की वैसे ही वह ट्रोल हो गए। क्योंकि तस्वीर में उन्होंने  Bayern Munich ब्रैंड की टी-शर्ट पहनी हुई है लेकिन तस्वीर के कैप्शन में Ufc Jersey लिखा हुआ है। उनके हेटर्स ने उन्हें बुरा-भला बोलना शुरू कर दिया। लेकिन हनी सिंह को इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। वह पहले भी स्टार थे और आज भी स्टार है। जहां उनके हेटर्स ने उन्हें ट्रोल किया वहीं हनी के चाहने वाले भी तस्वीर पर कमैंट कर उनका हौंसला बढ़ा रहे है। 

PunjabKesari

बता दें कि हनी ने हाल ही में अपना 35वां बर्थडे सैलिब्रेट किया। पिछले कुछ समय से हनी इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, क्योंकि वह गंभीर मानसिक बीमारी बायोपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। कुछ साल पहले हनी के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी ने ही गलत बताया था। हनी ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” अब उन्होंने बॉलीवुड में फिर धमाकेदार एंट्री ली हैं और फिर से उनके फैंस पर उनका खुमार चढ़ गया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News