सैलेब्स के साथ इस बार प्लेयर्स ने भी खेली होली, देखें तस्वीरें

3/14/2017 10:26:59 AM

मुंबई: कल सारें देश में होली खेली गई। अाम लोगों से लेकर सैलेब्स तक ने इस त्योहार को मनाया। इस मौके पर सब ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। मुंबई में एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक प्रोग्राम के दौरान जमकर होली खेली। वहीं, गुलजार भी अपने घर पर राखी के साथ होली खेलते दिखे। सैलेब्स के अलावा इस बार   प्लेयर्स ने भी खूब होली खेली। क्रिकेटर सुरेश रैना ने वाइफ प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ होली सैलिब्रेट की। प्लेयर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज भी शेयर किए।

बता दें कि इस मौके पर क्रिकेटर विराट कोहली ने मैसेज के जरिए देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा सभी को होली की शुभकामनाएं। हालांकि, मैं होली के दिन रांची जा रहा हूं। लेकिन, आप लोगों को बधाई। अपने परिवार और दोस्तों के साथ आप लोग इन्जॉय करिए। " अपने पालतू जानवरों का ख्याल रखें। सड़कों पर जानवरों को को परेशान ना करें। उन पर पानी, गुब्बारे और रंग ना फेंकें। उनकी सेफ्टी भी बहुत इम्पॉर्टेंट है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News