Bollywood Top News: ''तेरे मां-बाप को जिंदा जला दूंगा.. सुन खौला एल्विश का खून..हाॅस्पिटल में भर्ती अर्जुन बिजलानी

3/9/2024 5:45:55 PM

मुंबई: टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी को मेडिकल इमजेंसी के चलते हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था।'बिग बॉस OTT 2' के विनर एल्‍विश याद  ख‍िलाफ सागर ठाकुार उर्फ मैक्‍सटर्न से मारपीट करने के आरोपों में FIR दर्ज हो चुकी है। उनकी गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां उन्‍हें सागर ठाकुर को मॉल में बुलाकर उन्‍हें बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। अब इसी वीडियो को लेकर उन्होंने अपनी सफाई पेश की। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर..
 

 

हाॅस्पिटल में भर्ती अर्जुन बिजलानी, जल्द होगी सर्जरी

टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अर्जुन बिजलानी मेडिकल इमजेंसी के चलते हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन बिजलानी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था. इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, 9 मार्च को अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है। दर्द के चलते एक्टर 8 मार्च को शूटिंग पर भी नहीं गए थे।

'तेरे मां-बाप को जिंदा जला दूंगा.. सुन खौला एल्विश का खून

'बिग बॉस OTT 2' के विनर और यूट्यूबर एल्‍विश यादव का विवादों से पुराना नाता है। कभी रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप तो कभी वैष्णोदेवी मेंएल्विश और उनके ग्रुप की स्थानीय लोगों से लड़ाई। आए दिन एल्विश किसी ना किसी विवाद में फंस जाते हैं। वहीं एक बार फिर गलत कारणों से सुर्ख‍ियों में हैं। एल्‍विश के ख‍िलाफ सागर ठाकुार उर्फ मैक्‍सटर्न से मारपीट करने के आरोपों में FIR दर्ज हो चुकी है। उनकी गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां उन्‍हें सागर ठाकुर को मॉल में बुलाकर उन्‍हें बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है।

 

पति करण संग मुंबई लौटी नई नवेली दुल्हनिया सुरभि चंदना

'इश्कबाज' फेम सुरभि चंदना ने 2 मार्च को लॉन्ग टाइम करण शर्मा संग शादी रचाई। सुरभि चंदना और करण शर्मा ने राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित चोमू पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। कपल ने 13 साल बाद अपने रिश्ते को नाम दिया ऐसे में सुरभि और करण ने शादी को ड्रीमी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं अब नई नवेली दुल्हन सुरभि अपने दुल्हे राजा के साथ मुंबई लौट आईं हैं।


'हमें आपको पापा बुलाने में शर्म आती है' बेटियों से मिल रही नफरत पर छलका 'महाभारत' के 'कृष्ण' का दर्द

बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' के भगवान कृष्ण उर्फ एक्टर नीतीश भारद्वाज इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बीते कई समय से नीतीश भारद्वाज के घर में ही महाभारत चल रही हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पत्नी स्मिता गेट से तलाक के लिए कोर्ट मेंअर्जी डाली हुई है। दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। वहीं अब एक  इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बेटियों को लेकर अपना दर्द उड़ेला।


लंबे अरसे बाद एक-साथ दीदार: देर रात मलाइका को घर ड्रॉप करने पहुंचे अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बाॅलीवुड के चर्चित लव-बर्ड्स में से एक हैं। . हालांकि पिछले दिनों इस कपल के ब्रेकअप के रूमर्स भी फैले हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ समय से दोनों बेहद ही कम साथ स्पॉट हो रहे हैं। जहां-जहां अर्जुन जाते हैं वहां-वहां फैंस की नजरें मलाइका को खोजती हैं। फिर मलाइका की गैरमौजूदगी फैंस को निराश कर देती है। वहीं अब इस कपल को एक-साथ स्पाॅट किया गया। जी हां...बीती रात मलाइका-अर्जुन एक बार फिर साथ दिखाई दिए थे। देर रात अर्जुन कपूर अपनी गाड़ी में मलाइका अरोड़ा को उनके घर ड्रॉप करने आए थे।


रिवीलिंग बैकलेस गाउन में दिशा पटानी ने ढाया कहर

  बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस और सिजलिंग लुक्स के लिए लाइमलाइट में छाई रहती हैं। बार फिर से एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं। बीती शाम दिशा पाटनी को एक अवाॅर्ड फंक्शन में कैप्चर किया गया।  


हाथों में मेहंदी..पिंक चूड़ा..चोकर नेकलेस. थम गईं सांसे जब शरारा सूट में इठलाईं रकुल प्रीत सिंह 

 रकुलप्रीत सिंह अक्सर अपने एक से बढ़कर एक लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढाती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट तक रकुल हर लुक में गजब दिखती हैं। शादी के बाद तो रकुल एक से बढ़कर एक लुक दिखा रही हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर भी और निखार आ गया है। हाल ही में रकुल ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में 'मिसेज भवनानी' का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।

लेटेस्ट तस्वीरों में मां श्रीदेवी की कार्बन काॅपी दिखीं जाह्नवी कपूर 

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर  अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं। जाह्नवी हमेशा ही अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। जान्हवी कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं। फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने के बाद जाह्नवी के फैशन स्टेंटमेंट में भी काफी बदलाव आया है। अपने रेड कार्पेट से लेकर इवेंट्स और रेग्युलर आउटफिट्स में दिखने वाली जाह्नवी किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी का साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। सामने आई तस्वीरों में जाह्नवी प्रिंटेड साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

 

Desi Tadka: ट्रांसपेरेंट साड़ी में प्रिंयका चोपड़ा खूबसूरत अंदाज

 

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट के चलते हमेशा ही दिल चुरा लेती हैं। इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि प्रियंका अपने सार्टोरियल फैशन चॉइस से हमेशा सभी को इंप्रेस करती हैं। रेड कार्पेट लुक हो या कैजुअल कम्फर्टेबल लुक उनके वॉर्डरोब में हर तरह की ड्रेस देखने को मिल जाएगी। वहीं एक बार फिर प्रियंका अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं। मौका था बेवर्ली हिल्स में हो रहे इवेंट का। देसी लुक में इवेंट में पहुंची प्रियंका हर किसी को अपनी तारीफ करने के लिए मजबूर करती नजर आईं। 

हथेली पर पिया के नाम की मेहंदी लगते ही चहक उठी सुरभि

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इसी महीने की शुरुआत में दुल्हन बनीं। सुरभि ने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाईं। कपल ने राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित चोमू पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के कुछ दिन बाद सुरभि ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की। कुछ ही मिनटों के अंदर कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। सुरभि ने अपनी मेहंदी के लिए हरे रंग का आउटफिट चुना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News