First Photo: दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस हेजल कीच, पति युवराज सिंह की नन्हीं परी को दिया जन्म

8/26/2023 10:43:16 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बार ये कपल बेटी के पेरेंट्स बने हैं। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर कर दी है और इसके साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।

PunjabKesari

 

हेजल और युवराज ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है, जिसमे वह अपने दोनों बच्चों को बोतल से दूध पिलाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, बिना नींद की रातों में अब आनंद आने लगा है क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी ऑरा का स्वागत करते हैं और अपने परिवार को पूरा करते हैं। फोटो में कपल की लाडली दूध पीती बेहद क्यूट लग रही है।

PunjabKesari

 

बता दें, युवराज और हेजल कीच ने लगभग 3 साल तक डेटिंग के बाद साल 2016 में गोवा में शादी रचाई थी। जनवरी 2022 में कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने ओरियन रखा है। वहीं, बेटे के जन्म के महज 17 महीने बाद ये कपल अब दूसरे बच्चे यानी एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News