बॉलीवुड के लोगों को सुशांत का दोषी ठहराने पर भड़के हर्षवर्धन कपूर, बोले ''किसी से नफरत करना इसका जवाब नहीं''
6/19/2020 12:18:54 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद लोग एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं और सच्चाई उगलवाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड की हस्तियां इंडस्ट्री की सच्चाई सामने ला कर रख रही हैं तो वहीं कुछ उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस मामले पर अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सुशांत की आत्महत्या के बाद किसी को दोषी ठहराना मुर्खता वाला काम बताया है।
हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि सुशांत सिंह के सुसाइड के लिए बॉलीवुड के लोगों को दोषी ठहराना मुर्खता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि जिन पर आरोप लगाया जा रहा है, अगर वो चाहते तो वो भी सख्त कदम उठा सकते हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट पर हर्षवर्धन ने लिखा, 'दिवंगत लोगों के लिए नरम रुख और जीवित लोगों के लिए नफरत का रुख अपनाना आसान है। अगर जीवित व्यक्ति, जो आज हमारी नफरत का टारगेट है, तो कल क्या होगा? कल हम उसके लिए भी नरम रुख अपनाएंगे? लोग नफरत पर नफरत फैला रहे हैं और उन लोगों की मौत की इच्छा कर रहे हैं, जिनका इससे कोई संबंध नहीं है। क्या हम इसी तरह इस दुनिया को बेहतर बनाएंगे?'
हर्षवर्धन ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हर व्यक्ति परेशान है, लेकिन किसी से नफरत करना इसका जवाब नहीं है, ये मुर्खता है।