गौहर खान के पिता का हुआ निधन, दुखी होकर एक्ट्रेस ने बोलीं- मेरे हीरो,आपके जैसा कोई नहीं और न ही होगा

3/5/2021 11:34:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस' फेम गौहर खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता जाफर खान का निधन हो गया है। पिता के निधन से गौहर बड़े सदमे में हैं। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। जिसके बाद फैंस कमेंट कर उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, गौहर खान के अब्बा जाफर बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अब्बा के लिए फैंस को दुआएं करने को कहा था। पोस्ट में उन्होंने अपने पिता को लाइफलाइन बताया था।

PunjabKesari



लेकिन जाफर खान दुनिया में जिंदगी की जंग और न लड़ सके और आज शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। बेटी गौहर खान भी पिता के निधन से टूट चुकी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  ''मेरे हीरो, कोई भी इंसान आपके जैसा नहीं और न ही होगा। मेरे पिता का निधन हो गया है। अलहमदुलिल्लाह। उनका निधन उनके सुंदर जीवन के लिए एक वसीयतनामा था, जिसमें वह सबसे अच्छी आत्मा थे। हमेशा के लिए मेरा पापा. आई लव यू सो मच। मैं आप से बहुत प्यार करती हूं पापा। अभी तक कोई भी आपके शानदार व्यक्तित्व का एक प्रतिशत भी नहीं हो सकता है।#MyForeverShiningStar. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। '' बता दें कि गौहर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर भी चेंज कर दी है।  उन्होंने एक मोमबत्ती की तस्वीर अपडेट की है।

 

PunjabKesari


बता दें, गौहर खान ने बीते साल 25 दिसंबर को ज़ैद दरबार से शादी रचाई थी। जिसमें उनके पिता बेटी की बिदाई के वक्त काफी दुखी नजर आए थे। एक्ट्रेस ने कई बार पिता के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें बाप बेटी में बेहद प्यार देखने को मिला था। लेकिन अब पिता के निधन से एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। 
 
 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News