''झलक दिखला जा 11'' : 10 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के चेहरों से उठा पर्दा, लिस्ट में शिव ठाकरे से लेकर तनीषा मुखर्जी तक शामिल

10/19/2023 10:46:14 AM

मुंबई: टीवी का मोस्ट पाॅपुलर डांस रियालिटी शो 'झलक दिखला जा ' एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाने आ रहा है।  'झलक दिखला जा ' का ये 11 वां सीजन है जिसमें टीवी के 10 स्टार्स धमाल मचाते नजर आएंगे।  सेलेब्स कंटेस्टेंट अपने-अपने कोरियोग्राफर के साथ थिरकते नजर आएंगे। सीज़न 10 काफी हिट रहा था और ऐसे में सीजन 11 लॉन्च से पहले ही काफी ध्यान खींच रहा है। इस बार भी डांस रियलिटी शो में बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के हिस्सा लेने की चर्चा है। इसी के साथ चलिए जानते हैं  झलक दिखला जा 11 के कंफर्म कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं। देखिए कंटेस्टेंट कंटेस्टेंट्स और उनके कोरियोग्राफर की लिस्ट...


PunjabKesari

 

शोएब इब्राहिम- अनुराधा अयंगर

शोएब इब्राहिम कोरियोग्राफर अनुराधा अयंगर के साथ अपने डांस का हुनर दिखाने जा रहे हैं।

PunjabKesari

 

आमिर अली-स्नेहा सिंह

आमिर अली भी टीवी पर कमबैक कर रहे हैं। उनकी कोरियोग्राफर स्नेहा सिंह हैं।

PunjabKesari

 

तनीषा मुखर्जी-तरुण राज निहलानी

तनीषा मुखर्जी 'बिग बॉस' के बाद से ही लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर थीं। अब वह कुछ सालों बाद कमबैक कर रही हैं। उनके पार्टनर तरुण राज निहलानी होंगे।

PunjabKesari
 

अंजलि आनंद-डैनी फर्नांडिस

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में खतरनाक स्टंट करने के बाद अंजलि आनंद टीवी पर डांस का हुनर दिखाने जा रही हैं। उनके पार्टनर डैनी फर्नांडिस होंगे।

PunjabKesari

 शिव ठाकरे - रोमशा सिंह

'बिग बॉस 16' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' फेम शिव ठाकरे की पार्टनर रोमशा सिंह होंगी।

PunjabKesari

संगीता फोगाट - भरत पांडुरंग घरे

देश-दुनिया की जबरदस्त रेसलर संगीता फोगाट टीवी पर डांस करेंगी। उनके कोरियोग्राफर भरत पांडुरंग घरे हैं।

 PunjabKesari
उर्वशी ढोलकिया - वैभव घुगे

'कसौटी जिंदगी की' में 'कोमोलिका' का रोल निभाकर सबके दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी लंबे गैप के बाद टीवी पर नजर आएंगी। उनके पार्टनर वैभव घुगे हैं।

PunjabKesari

राजीव ठाकुर - सुचित्रा संगारे

'द कपिल शर्मा शो' में सबको हंसाने वाले राजीव ठाकुर डांस में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वह सुचित्रा सांगरे संग कदम थिरकाएंगे।

PunjabKesari

अद्रिजा सिन्हा - आकाश थापा

अद्रिजा सिन्हा ओटीटी की दुनिया के फेमस चेहरा हैं। उनके पार्टनर आकाश थापा होंगे।

PunjabKesari

करुणा पांडे - विवेक चाचेरे

करुण पांडे को विवेक चाचेरे के इशारे पर थिरकते नजर आएंगे। 

Jhalak Dikhhla Jaa 11 को आप 11 नवंबर 2023 से टीवी पर देख सकते हो। ये शो रात 9.30 बजे टेलिकास्ट होगा। इसे आप सोनी टीवी पर देख सकेंगे। होस्ट की बात करें तो गौहर खान और ऋत्विक धनजानी का नाम सामने आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News