सलमान खान गैंग से मिल रही थीं सुशांत को धमकियां, एक्टर ने एक महीने में बदल डाले थे 50 सिम कार्ड: लोकगायक का आरोप

6/29/2020 4:46:42 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर दिन नए-नए दावे किए जा रहे हैं। बिहार से आए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही भाई-भतीजावाद का मुद्दा गर्म हो गया है। इस बीच बिगार के लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक्टर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए। सुनील छैला बिहारी ने यूट्यूब पर वीडियो पर शेयर कर आरोप लगाया है कि सुशांत को पिछले एक महीने से धमकियां मिल रही थी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा-'पिछले कुछ महीने से लगतार धमकियां मिलने की वजह से सुशांत बहुत परेशान चल रहे थे। धमकियों का आलम यह था कि वह लगातार अपना मोबाइल सिम कार्ड बदल रहे थे। सुशांत ने एक महीने में करीब 50 बार सिम कार्ड चेंज किया था। सुनील छैला बिहारी ने आरोप लगाया कि सिम कार्ड बदलने के बाद भी धमकियों का आना बंद नहीं हुआ। 

PunjabKesari

सुशांत के जिगरी दोस्त संदीप पर भी लगाए गंभीर आरोप 

लोकगायक का आरोप है कि सुशांत के दोस्त संदीप सिंह हर बार नए सिम कार्ड का नंबर धमकी गैंग यानी सलमान खान एंड गैंग को बता देते थे। इसके बाद सलमान अपने गुंडों के माध्यम से सुशांत को कॉल करके धमकियां दिलवाते थे। इसी वजह से सुशांत ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुनील छैला बिहारी का आरोप है कि संदीप सिंह जैसे एक्टर को लगता है कि जब तक उन्हें सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर जैसे लोगों का साथ नहीं मिलेगा वे कुछ नहीं कर पाएंगे।

 

PunjabKesari

इसलिए संदीप सुशांत की सारी जानकारी सलमान खान गैंग तक पहुंचाते थे। सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि मुंबई पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी पता चला है कि सुशांत पिछले कुछ समय से लगातार सिम कार्ड बदल रहे थे। हालांकि इस पर अभी किसी पुलिस अधिकारी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश किए जाने के बाद ही इन बातों का खुलासा किया जाएगा।

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक्टर के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खबर है कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News