पहली बार शीशे में रानी पद्मावती का प्रतिबिंब देख बिगड़ी थी अलाउद्दीन खिलजी की नियत

7/14/2018 4:30:50 PM

मुंबई: 'पद्मावत' एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह हैं। इस फिल्म में चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मावती का वर्णन किया गया है जो रावल रतन सिंह की पत्नी थीं। रानी पद्मावती को पद्मिनी के नाम से भी जाना जाता था। वह चित्तौड़गढ़ की रानी थीं।

 

PunjabKesari

 

कहा जाता है कि खिलजी वंश का शासक अलाउद्दीन खिलजी पद्मावती को पाना चाहता था। रानी को जब ये पता चला तो उन्होंने कई अन्य राजपूत महिलाओं के साथ जौहर कर लिया। यह बात सुप्रसिद्ध इतिहासकार आर.वी. सिंह द्वारा लिखित राजपूताना का इतिहास नामक पुस्तक में भी दर्ज है। फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।  

 

PunjabKesari

 

 

सुंदरता देखकर मोहित हो गया खिलजी

 

रानी पद्मावती चित्तौड़ की रानी थी। रानी पद्मावती के साहस और बलिदान की गौरवगाथा इतिहास में अमर है। सिंहल द्वीप के राजा गंधर्व सेन और रानी चंपावती की बेटी पद्मावती की शादी चित्तौड़ के राजा रतनसिंह के साथ हुई थी। रानी पद्मावती बहुत खूबसूरत थी और उनकी खूबसूरती पर एक दिन दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की बुरी नजर पड़ गई। रानी पद्मावती को पाने की ललक में खिलजी ने चित्‍तौड़ पर आक्रमण की ठानी।

 

PunjabKesari

 

खिलजी ने एक चाल चली और रतनसिंह को पत्र लिख कर कहा की रानी पद्मावती को वह अपनी बहन समान मानता हैं और एक बार उनके दर्शन करना चाहता हैं इस पर रतनसिंह ने सहमती जताई और रानी पद्मावती कांच में अपना चेहरा दिखाने को राजी हो गईं।

 

PunjabKesari

 

महल में लगे एक शीशे को इस तरह लगाया गया कि उसमें पद्मावती के स्थान पर खिलजी को सिर्फ प्रतिबिम्ब नजर आए। प्रतिबिम्ब में ही पद्मावती को देखते ही खिलजी की नीयत डोल गई और उसने बाहर निकलते समय छोड़ने बाहर तक आए रतनसिंह को पकड़ लिया। रतनसिंह की जान के बदले में खिलजी ने प्रस्ताव रखा कि पद्मावती को सौंपने के बाद ही वह रतनसिंह को रिहा करेगा।

 

PunjabKesari

 

इस प्रस्ताव के बाद पद्मावती ने अपने सात सौ लड़ाकों को तैयार किया और प्रस्ताव भेजा कि वह दासियों के साथ खिलजी से मिलने आ रही है। सात सौ पालकियों में दासियों के स्थान पर लड़ाकों के साथ पद्मावती खिलजी के डेरे में पहुंची और हमला बोल दिया। देखते ही देखते रतनसिंह को आजाद करवा कर वह फोर्ट में लौट गईं।

 

PunjabKesari

 

कहां हैं यह महल

 

रानी पद्मिनी का महल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह एक छोटा महल है, जो पानी के बीचों-बीच में बना हुआ है। इस महल को 'जनाना महल' भी कहते हैं, इसके बगल में एक बड़ा महल है जिसे 'मर्दाना महल' कहा जाता था। मर्दाना महल के एक कमरे में विशाल दर्पण इस तरह से लगा कि यहां से झील के मध्‍य बने जनाना महल की सीढ़ियों पर खड़े किसी भी व्‍यक्‍ित का स्‍पष्‍ट प्रतिबिंब दर्पण में नजर आता है। कहा जाता है अलाउद्दीन खिलजी ने यहीं खड़े होकर रानी पद्मावती का प्रतिबिंब देखा था।


PunjabKesari

 

जौहर 


किले में मौजूद पद्मावती ने सोलह हजार राजपूत महिलाओं के साथ जौहर करने का निर्णय किया। सभी महिलाओं ने पहले गोमुख सरोवर में स्नान कर कुलदेवी की पूजा की। गोमुख के उत्तर में स्थित मैदान में जौहर तैयार करवाया गया।

 

PunjabKesari

 

महारानी पद्मावती के नेतृत्व में सोलह हजार महिलाएं बारी-बारी से जौहर की चिता में कूद पड़ीं। कहा जाता है कि जिसके लिए खिलजी ने इतना युद्ध किया अंत तक भी वह रानी पद्मावती को देख नहीं पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News