आशिक मिजाज कार्तिक का ''पति पत्नी और वो'' में होगा एेसा लुक, भूमि-अनन्या संग लड़ाएंगे इश्क

2/5/2019 12:08:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब इस फिल्म में कार्तिक का कैसा लुक होगा वो रिवील हो गया है। दरअसल, कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

 

PunjabKesari

 

इसमें वह बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आ रहे है। फिल्म में वह  चिंटू त्यागी के किरदार में होंगे। कार्तिक फिल्म पति पत्नी और वो में एक्टर संजीव कुमार के किरदार में दिखाई देंगे। कार्तिक का चिंटू त्यागी यह किरदार लखनऊ के एक व्यक्ति का होगा जोकि आशिक मिजाज होता है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ‘मिलिए लखनऊ के चिंटू त्यागी जी से, समर्पित, आशिक मिजाज।'

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि 70 के दशक में रिलीज हुई फिल्म की यह रीमेक है। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता सिन्हा लीड रोल में दिखाई दिए थे। दर्शकों ने इस फिल्म के उस दौरान में काफी पसंद किया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News