छोटे बजट पर बनी फिल्म 'बधाई हो' ने किया धमाका, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार
11/21/2018 3:27:41 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की स्टारर फिल्म 'बधाई हो' की कमाई का सिलसिला जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'बधाई हो' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 158.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की अब तक की कमाई 201.97 करोड़ हो चुकी है जो फिल्म के बजट से कहीं ज्यादा है। फिल्म की कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
It's a DOUBLE CENTURY... #BadhaaiHo crosses ₹ 200 cr worldwide [GrossBOC]...#India NettBOC: ₹ 126.60 cr#India GrossBOC: ₹ 158.25 cr#Overseas GrossBOC: ₹ 43.72 cr [till 19 Nov 2018]#Worldwide GrossBOC: ₹ 201.97 cr pic.twitter.com/inD0uOug5K
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 21, 2018
फिल्म में जहां आयुष्मान की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया वहीं अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता ने भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।