लोकसभा चुनाव से ठीक 3 दिन पहने नई संसद पहुंचे आयुष्मान खुराना, शेयर की Inside Pictures

4/16/2024 1:53:38 PM

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 के शुरू होने में अब बस तीन दिन बचे हैं। इस बार आम चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा और आखिरी चरण 1 जून को होगा।

PunjabKesari

 

वहीं 4 जून को जनता का फैसला उनके बीच होगा। इस बार बाॅलीवुड के कई स्टार्स अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत,अरुण गोविल समेत कई स्टार्स के नाम शामिल है। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना देश की संसद पहुंचे हैं और वहां से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

PunjabKesari

आयुष्मान खुराना ने चुनाव शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले नई पार्लियामेंट पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान ने मैरून रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था।

PunjabKesari

 

एक्टर ने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा-'नए संसद भवन में आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, हमारे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली इस शानदार बिल्डिंग को देखने के बाद गर्व महसूस हो रहा है, इसमें हमारी विरासत, संस्कृति और सम्मान हैं,जय हिंद।' 

PunjabKesari

 

बता दें आयुष्मान खुराना को हाल ही में चुनाव आयोग ने युवाओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए चुना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

काम की बात करें तो आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। फिल्म में एक्टर के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News