सुशांत सिंह की मौत से पटना में पसरा सन्नाटा, बेटे के सुसाइड की खबर सुन बेहोश हुए पिता

6/14/2020 6:37:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड करने की खबर सुनकर सभी लोग हैरान हो रहे हैं। उनके सुसाइड से बिहार में मातम का माहैल है। पटना स्थित उनके आवास पर पिता सदमे में अचेत अवस्‍था में पड़े हैं। इतनी बड़ी शॉकिंग न्यूज के बाद कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

PunjabKesari
बता दें सुशांत मूल रूप से पूर्णिया के रहने वाले थे। पिता केके सिंह पटना में अपने घर में एक केयरटेकर के साथ रहते हैं। उन्हें बेटे की मौत के बाद गहरा सदमा लगा है। बेटे की याद में रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया है। वो रह-रहकर उठकर चिल्‍लाते हैं, फिर गिरकर बेहोश हो जा रहे हैं।
सुशांत का बचपल पटना में ही बीता था। वो पटना के राजीव नगर इलाके में अपने दोस्तों के साथ खूब खेला करते थे। आज लोग उनके निधन से गम में हैं और उनके निजी आवास पर पहुंच रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News