मशहूर लेखक बृज कत्याल का कैंसर से निधन, नीना गुप्ता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

9/14/2018 12:40:15 PM

मुंबई: टीवी सीरियल्स की कहानी लिखने वाले मशहूर लेखक बृज कत्याल का निधन हो गया है। बृज कत्याल लंबे वक्त से रेक्टल कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बांद्रा में स्थित शांति अवेदना आश्रम में अंतिम सांस ली। हाल ही में बृज कत्याल के निधन की जानकारी अनुषा श्रीनिवासन ने दी।

PunjabKesari

बृज कत्याल ने 'अजूबा' और 'ये रात फिर न आएगी' फिल्म के अलावा कई सारे मशूहर सीरियल की कहानी भी लिखी है। इन सीरियल के नाम 'दिल्लगी' और "सांस" है। इन सीरियल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने डायरेक्ट किया था।

PunjabKesari

बृज कत्याल के निधन की खबर के बाद से बॉलीवुड सहित टेलीविजन की दुनिया में शोक की लहर है। नीना गुप्ता बृज कत्याल के आखिरी दिनों में उनके साथ रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखा था।

PunjabKesari

फिल्मों की बात करें तो नीना गुप्ता फिल्म 'बधाई हो' 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News