मशहूर एक्टर मिलिंद सफाई का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को कहा अलविदा

8/26/2023 11:20:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मराठी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर मिलिंद सफाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले कुछ समय से  कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने के बाद एक्टर हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर के निधन से उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के निधन पर दुख जता रहे हैं।


PunjabKesari

 

बता दें, मिलिंद सफाई पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन इस बीमारी से जंग को वह जीत नहीं पाए और हार गए। एक्टर का बीते शुक्रवार निधन हो गया। उन्होंने सुबह 10.45 पर जिंदगी की आखिरी सांस ली।


मिलिंद सफाई के करियर की बात करें तो वह कई सुपरहिट टीवी सीरियल में नजर आ चुके थे। उन्होंने 'थैंक विठाला', 'पोस्टर बॉयज', 'लॉकडाउन', 'बी पॉजिटिव' से लेकर 'प्रेमाची जोश्ट' जैसी कई मराठी फिल्मों में काम किया। मिलिंद ने 'आशीर्वाद तूजा एकविरा आई', '100 डेज' से लेकर 'संग तू आहेज का' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अहम रोल निभाया था। मराठी के अलावा एक्टर हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News