प्रियंका चोपड़ा की रिसेप्शन में पहुंचे थे ये दो Ex बॉयफ्रेंड, इन्हें देख सब हो गए थे हैरान

12/1/2019 11:17:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज ही के दिन सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी, लेकिन एक्ट्रेस की शादी में उस वक्त सिर्फ फैमिली मैंम्बर्स ही शामिल थे। शादी के बाद कपल ने मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें उन्होनें बॉलीवुड की छोटी-बड़ी हस्तियों को इन्वाइट किया। प्रियंका की मैरिज रिसेप्शन में अमीशा पटेल, सलमान खान, रेखा, कंगाना रनौत से लेकर काजोल, अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी जैसे बड़े सितारें नजर आए। वहीं एक्ट्रेस के दो एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और हरमन बावेजा भी पार्टी अटैंड करने पहुंचे, जिन्हें देखकर सभी हैरान हो गए थे।

PunjabKesari

शादी से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम दोनों स्टार्स के साथ जोड़ा गया था। प्रियंका ने फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' और 'कमीने' में शाहिद कपूर के साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में आ गए थे।

PunjabKesari
शादी के बाद शाहिद प्रियंका चोपड़ा को शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूत को लेकर शामिल हुए। अब शाहिद कपूर के दो प्यारे बच्चे भी हैं। 

PunjabKesari
वहीं एक्ट्रेस ने साल 2008 में 'लव स्टोरी 2050' और 2009 में 'व्हाट्स योर राशि' में हरमन बावेजा के साथ काम किया था। उस समय खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय बाद प्रियंका का हरमन बावेजा के साथ ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने दोनों एक्स बॉयफ्रेंड को रिसेप्शन पार्टी में इन्वाइट किया। शाहिद के अलावा उनके पुराने लवर हरमन भी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में हरमन बावेजा अकेले ही शामिल हुए। इस तरह एक्ट्रेस के दोनो एक्स बॉयफ्रेंड अपनी पुरानी बाते भूल एक्ट्रेस को शादी की बधाई देने पहुंचे।

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News