फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर दिखे टीवी के कृष्णा, रीयल लाइफ में कर चुके हैं दो शादियां

8/22/2019 1:10:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ' श्रीकृष्ण ' में भगवान कृष्ण के किरदार को निभाने वाले एक्टर स्वप्निल जोशी अभी भी दर्शकों के दिल में हैं। हाल ही में स्वप्निल जोशी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनकी पत्नी सास-ससुर से आशीर्वाद लेते हुए भी तस्वीरों में दिखाई दे रही हैं। आइए, इस जन्मअष्टमी पर जानते हैं टीवी वाले भगवान कृष्ण की रियल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...

PunjabKesari

रामानंद सागर का धारावाहिक,  ' श्रीकृष्ण '  1993 में दूरदर्शन के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाला शो बन गया था। सात साल तक चलने वाले इस शो ने 16 वर्षीय स्वप्निल जोशी को रातोंरात स्टार बना दिया।

 PunjabKesari
स्वप्निल जोशी ने अपनी एक्टिंग के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की और पहले उनका किरदार छोटा रखा गया था, लेकिन शो की पापुलेरिटी देख कर उसे लंबे समय तक बरकरार रखा गया था। वास्तव में,  स्वप्निल जोश इतने लोकप्रिय हो गए कि लोगों ने उन्हें वास्तविक जीवन में भगवान के रूप में मानने लगे। स्वप्निल के लिए, वे क्षण उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ पल थे।

PunjabKesari

यूं तो स्वप्निल जोशी ने सबसे पहले रामायण में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप के किरदार में नजर आए थे। लेकिन बाद में रामानंद सागर के श्रीकृष्णा ने उनकी लाइफ पूरी तरह बदल दी। 

PunjabKesari

स्वप्निल जोशी रीयल लाइफ में दो शादियां कर चुके हैं। पहले शादी उन्होंने 2005 में अपर्णा जोशी से की। लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद स्वप्निल ने 2011 में लीना अरधये से शादी की और इनके दो बच्चे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News