''रामायण'' की सीता बनीं ईशा ने बेटी राध्या संग की खूब मस्ती, क्यूट तस्वीरें आई सामने
10/1/2018 2:06:19 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने 20 अक्तूबर को बेटी राध्या को जन्म दिया।
बीते दिनों ईशा की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह क्लासिकल डांस की तैयारी करते हुए नजर आ रही थीं।
हाल ही में अब फिर से ईशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी नाट्यविहार अकादमी में नाटक रामायण में सीता का किरदार निभाकर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।
इस खास प्ले के बारे में उन्होंने फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हुए बेटी राध्या के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों में ईशा बेटी राध्या को गोद में लिए हुए खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।
मां बेटी के इस क्यूट अंदाज को देखकरआप उनके दीवाने हो जाएंगे। कुछ तस्वीरों में ईशा अपनी बेटी के सिर पर गजरा लगाते हुए दिख रही हैं।
ईशा के पारंपरिक अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।