पति-पत्नी और वो: बैंगलूरू की लड़की ने तोड़ा ईशा देओल का हंसता खेलता परिवार!धर्मेंद्र के दामाद के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की कहानी

2/7/2024 12:35:48 PM

मुंबई: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने शादी के 11 साल बाद पति भरत तख्तानी संग अपनी राहें अलग की। वैसे तो कई महीनों से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें आ रही थी। वहीं अब लंबे समय से इस मामले में चुप्पी बनाए रखने के बाद कपल ने तलाक लेने की बात स्वीकार ली है।

PunjabKesari

ईशा और भरत ने एक जॉइंट स्टेंटमेंट जारी कर कहा कि उन्होंने "आपसी सहमति" से अलग होने का फैसला किया है। ऐसे में हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये प्यारी जोड़ी क्यों अलग हो रही है। इस जोड़ी के टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है।

PunjabKesari

 

जनवरी महीने में रेडिट यूजर ने दावा किया था कि ईशा भरत से अलग रह रही हैं। ईशा देओल ने काफी टाइम से सोशल मीडिया पर अपने पति भरत संग तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया है और ईशा अक्सर अपनी मां हेमा मालिनी के साथ ही नजर आती हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं पोस्ट में उन्होंने इसकी वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया था। पोस्ट में लिखा गया था कि भरत बैंगलुरु में एक पार्टी में अपनी कथित गर्लफ्रेंड संग नजर आए थे। इतना ही नहीं कहा गया था कि भरत की कथित गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती हैं। रेडिट यूजर की अलग रहने वाली बात तो अब सही साबित हो रही है हालांकि अफेयर वाली बात पर अभी तक संस्पेंस बना हुआ है। 

PunjabKesari

ईशा देओल और भरत तख्तानी की पहली मुलाकात कैस्केड इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में हुई थी। यहीं दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और जोड़ी ने 2012 में शादी कर ली। कपल की दो बेटियां हैं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News