डॉ.हाथी के निधन की खबर सुन को-स्टार्स का हुआ बुरा हाल, छलका दर्द

7/10/2018 3:17:00 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कव‍ि कुमार आज़ाद का निधन हो गया है। कवि कुमार के निधन की खबर सुन पूरे टीवी इडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ आई है। हर कोई उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में है। कवि कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से सोमवार को हुआ था। इस शोक की घड़ी में शो के लीड एक्टर्स दयाबेन और जेठालाल का खुद को संभालना मुश्किल हो रहा है।

 

PunjabKesari


दयाबेन यानी दिशा वकानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा - 'इस पर यकीन करना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। वह अच्छे इंसान थे। पर्दे के पीछे और आगे वह एक समान थे। यहां तक कि मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान वह अक्सर गुलाब जामुन लेकर आते थे। जब से यह खबर सुनी है खुद को संभाल नहीं पा रही।'  इसके साथ ही शो के लीड एक्टर जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने भी शोक व्यक्त किया। दिलीप ने कहा - 'खबर सुनकर दुखी होने के साथ-साथ सदमे में हूं। उनके निधन की खबर मुझे फोन पर मिली। वह हमारे शो के लाफिंग बुद्धा थे।' 

 

 

A post shared by Bhavya Gandhi (@bhavyagandhi97) on

 

डॉक्टर हाथी की मौत ने जितना शो के लीड एक्टर्स को हिला कर रख दिया है ठीक वैसा ही हाल सीरियल में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी का भी है। भव्या एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखते है- 'आपको इस हग की तरह मैं हमेशा पकड़े रहूंगा।' 

PunjabKesari

शो में बबिता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने भी कवि कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने फेसबुक पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हम आपको कुछ ऐसे याद करते हैं और हमेशा करते रहेंगे'। 

बता दें कि डॉक्टर हाथी का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। कहा जा रहा है जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वे घर पर थे। जैसे ही डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी तारक मेहता शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी। 
 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News