टाइगर संग दिशा की आउटिंग, मैचिंग आउटफिट में जबरदस्त दिखा कपल

10/4/2019 2:01:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इंडस्ट्री के हाॅट  कपल्स में से एक हैं। दोनों करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है।

PunjabKesari

अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है। बीती शाम इस कपल को एक बार फिर एक साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान दिशा ब्लू ट्रैक सूट में कूल दिखीं।

PunjabKesari

लाइट मेकअप, बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं। तस्वीरों में दिशा काफी खुश दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं टाइगर ब्लू जिपर  और ब्लैक ट्राउजर में कैजुअल दिखे।

 

PunjabKesari

यहां उन्होंने फैंस के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। मीडिया को देख टाइगर ने कई पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की फिल्म 'वाॅर' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।  इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर हैं। वहीं दिशा इन दिनों फिल्म 'मलंग' में बिजी हैं। इसमें उनके साथ आदित्य राॅय कपूर, अनिल कपूर , कुणाल खेमू जैसे कई स्टार्स हैं।  

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News