जन्मदिन नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार, मिली है इंफेक्शन से बचने की सलाह

12/10/2017 11:05:42 PM

मुंबईः अभिनेता दिलीप कुमार सोमवार को 95 साल के हो जाएंगे और इस मौके को खास बनाने के लिए उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने का फैसला किया है। 

 

बानो ने कहा कि वह इस बार 'जन्मदिन' का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं क्योंकि कुमार अब भी निमोनिया के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने कहा कि वो इस जन्मदिन पर उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने वाली हैं।

 

बानो ने कहा कि वह इस बार जन्मदिन का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं क्योंकि कुमार अब भी निमोनिया से ठीक हुए हैं। सायरा बानो ने कहा,  ‘उन्हें बिरयानी पसंद है और वह उनके लिये बनाई जायेगी लेकिन मैं उन्हें थोड़ा ही दूंगी क्योंकि वह स्वस्थ नहीं हैं। वह वनीला आइसक्रीम के भी शौकीन हैं, मैं डॉक्टर से पूछूंगी कि क्या उन्हें थोड़ी आइसक्रीम दी जा सकती है। इसके बाद हम जन्मदिन का केक भी मंगायेंगे।’

 

उन्होंने कहा, ‘‘दिलीप साहब को अच्छे और साधारण कपड़े पसंद हैं। उन्हें सूती शर्ट और पैंट के साथ मेल खाते जूते और मोजे अच्छे लगते हैं। उनके पास जूतों का खासा कलेक्शन है, जो उन्होंने दुनियाभर से लिये हैं।’

 

इसी के साथ सायरा बानो की ओर से दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फैंस की दुआएं दिलीप साहब के लिए सबसे कीमती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News