‘दिल्ली-6’ के 10 साल पूरे होने पर सोनम कपूर और अभिषेक ने शेयर किया ये वीडियो

2/20/2019 8:31:22 PM

मुंबईः बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘दिल्ली-6’ ने बुधवार को अपने रिलीज के 10 साल पूरे किए हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘रंग दे बसंती’ के बाद आई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर और वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इस फिल्म के मेन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी फिल्म को याद करते हुए एक वीडियो शेयर की है।
https://www.instagram.com/p/BuF8cNeFuEg/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में मेन भूमिका में नज़र आए एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी एक मैजेस शेयर करते हुए कहा कि, यह दिल, आत्मा से जुडऩे वाली और मार्मिक संदेश वाली फिल्म है। अभिषेक ने फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर साझा किए, जो एक एनआरआई के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी दादी के साथ अपनी मातृभूमि लौटता है और दिल्ली के केंद्र में एक विचित्र मंदिर-मस्जिद विवाद में फंस जाता है।
https://www.instagram.com/p/BuFpL0KnXcM/?utm_source=ig_embed
इस फिल्म की कहानी एक NRI लड़के की थी जो अपनी दादी मां के बीमार होने पर देश वापस आ जाता है और अपने ही मोहल्ले के मंदिर-मस्जिद के फसाद में पड़ जाता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News