मकर संक्रांति पर दीपिका सिंह ने उड़ाई पतंग, वीडियो शेयर कर बोलीं ''आज का दिन सूर्य को समर्पित

1/14/2021 5:30:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज पूरे देश भर में मकर संक्रांति का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और वे सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस ने दीपिका सिंह ने खास अंदाज में मकर संक्रांति सेलिब्रेट करते का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

बता दें, आज इस खास मौके पर दीपिका सिंह ने पतंग उड़ाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पहले पतंग लेकर दौड़ती हैं और फिर उसे उड़ा देती है। बाद में खुद भी एक्ट्रेस उछलते हुए नाचने लग जाती हैं। इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दे रही हैं। फैंस को दीपिका का ये पतंगबाजी करते का वीडियो खूब पसंद आ रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'आज का दिन सूर्य को समर्पित है। आप पर सूर्य की कृपा बरसे और आप को ढेर सारी खुशियां मिले और संपन्नता मिले। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं...' दीपिका इस वीडियो में 'साथिया' फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं।

 

PunjabKesari


काम की बात करें तो दीपिका सिंह टीवी की दुनिया की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर लोगों का खूब दिल जीता है। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में भी नजर आ चुकी हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News