दीपिका हील्स में नहीं थी कंर्फटेबल, स्नीकर्स पहन कर खूब नाची

12/2/2018 5:42:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीती रात अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन रखी। ये पार्टी दीपवीर ने मुंबई के हॉटेल ग्रेंड हयात में रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारें पहुंचे। पार्टी में दीपिका का ग्लैमरस लुक देखने लायक था। पार्टी में दीपिका ने रेड गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं इसी के साथ उन्हेंने रेड कलर की हाई हील पहनी हुई थी। वहीं अगर रणवीर की बात करे तो इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था।

 

PunjabKesari, deepika padukone image, दीपिका पादुकोण इमेज

 

अब हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दीपिका ने रेड गाउन के साथ व्हाइट कलर के स्नीकर्स पहने नजर आ रही है। ये स्नीकर्स दीपिका ने डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए पहने थे। वहीं अपनी एनर्जी के लिए फेमस रणवीर सिंह ने चप्पल उतार कर खुब डांस किया। रणवीर के डांस की कुछ वीडियो सामने आई है, जिसमें वह बिग बी (Amitabh Bachchan) के साथ खुब डांस करते दिख रहे है। 

 

PunjabKesari, deepika padukone photo, दीपिका पादुकोण फोटो

 

दीपिका-रणवीर  की रिसेप्शन

बता दें कि दीपिका-रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। पहली रिसेप्शन इन्होंने बेंगलुरु में दी थी, जिसमें दोनों के घरवाले शामिल थे। वहीं दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, जिसमें इनके कई करीबी शांमिल थे। अब बीती रात दीपवीर ने होटल ग्रेंड हयात में ही बॉलीवुड सितारो के लिए खास पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बड़े सितारे पहुंचे थे। 

 

PunjabKesari, deepika padukone image, ranveer singh image, रणवीर सिंह इमेज , दीपिका पादुकोण इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News