रणवीर से शादी के लिए दीपिका ने हटवाया अपने एक्स के नाम का टैटू, ये रहा बड़ा सबूत
11/21/2018 9:48:27 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। बीते दिन ही दोनों मुंबई से बैंगलोर रवाना हो गए हैं। इस दौरान हां दीपिका ने अॉफ व्हाइट कलर का फ्रॉक सूट पहन रखा था, वहीं रणवीर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।
सोशल मीडिया पर इन दोनों की यह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगी लेकिन अब इसी बीच एक और खबर सामने आई हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो आपको पता चलेगा की दीपिका के गर्दन में बना 'RK' का टैटू अब नहीं है।
पिछले कुछ दिनों से दीपिका ऐसे ही कपड़ों में नजर आ रही थी जिसमें गर्दन पूरी तरह से ढकी हुई दिखे लेकिन अब दीपिका के गर्दन से रणबीर कपूर का टैटू हमेशा के लिए निकाल दिया गया है।
इसके बाद यह साफ हो जाता हैं की दीपिका अब सात जन्मों के लिए रणवीर सिंह की बन गई हैं। इसके साथ ही वह रणबीर कपूर से जुड़ी कोई भी निशानी अपने पास नहीं रखना चाहतीं।
बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। रणवीर और दीपिका की मुलाकात संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' के दौरान ही हुई थी।
इसी फिल्म के इनका प्यार परवान चढ़ा और अब शादी के मंडप तक पहुंच चुका है। दोनों ने अपने करियर में तीन सबसे सफल फिल्में 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' दी हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।