शादी के बाद परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपवीर, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

11/30/2018 5:05:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीते दिनों ही मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान दीपिका और रणवीर को उनके सगे संबंधी समेत मीडिया से जुड़े लोग आर्शीवाद देने पहुंचे थे। अब हाल ही में दोनों  शादी के बाद पहली बार भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। 

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में दीपिका क्रीम कलर का सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर भी दीपिका के साथ मैचिंग कलर का कुर्ता- पजामा पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान होनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

दीपिका ने इस दौरान गले में मंगलसूत्र,हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। इस दौरान वहां मौजूद फैंस ने दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं दी और सभी फैंस नए नवेले जोड़े को देखने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

बता दें कि 1 दिसंबर को फिर से ये जोड़ा एक पार्टी होस्ट करने वाला है। इस पार्टी में बी टाउन के सेलेब्स शामिल होंगे। रणवीर दीपिका की शादी को 15 दिन हो गए लेकिन शादी के सेलिब्रेशन अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान और सोनू सूद मुख्य किरदार में हैं।

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका की बात करें तो उन्होंने डायरेक्टर मेघना गुलडार की फिल्म साइन की है।  

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

 

PunjabKesari,दीपिका पादुकोण image,रणवीर सिंह image, सिद्धिविनायक मंदिर image,फैमिली image,

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News