बांद्रा में स्पाॅट हुईं क्रिकेटर जहीर खान की एक्ट्रेस पत्नी, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

8/26/2019 4:15:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका को हाल ही में बांद्रा में स्पाॅट किया गया। इस दौरान सागरिका व्हाइट टाॅप और ब्लू डेनिम जींस में स्टनिंग दिखीं। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, बन और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari,सागरिका घाटगे इमेज,सागरिका घाटगे फोटो,सागरिका घाटगे पिक्चर

इस दौरान सागरिका ने एक बैग कैरी किया था। सागरिका ने हमेशा की तरह पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। सागरिका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,सागरिका घाटगे इमेज,सागरिका घाटगे फोटो,सागरिका घाटगे पिक्चर

राज घराने से ताल्लुक रखती हैं सागरिका 

सागरिका का जन्म महाराष्ट्र में बॉलीवुड प्रड्यूसर विजेन्द्र घाटगे के घर हुआ था। सागरिका कोल्हापुर के शाहू महाराज के घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका ने 23 नवंबर 2017 को क्रिकेटर जहीर के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

PunjabKesari,सागरिका घाटगे इमेज,सागरिका घाटगे फोटो,सागरिका घाटगे पिक्चर

इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स  के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कपल ने 27 नवंबर को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में दिया था। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी। 

PunjabKesari,सागरिका घाटगे इमेज,सागरिका घाटगे फोटो,सागरिका घाटगे पिक्चर

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सागरिका ने  'चक दे इंडिया' से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किसिंग सीन भी थे। हिन्दी फिल्मों के अलावा वह पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News