मास्टर शेफ इंडिया: शेफ सूरज ने आलू के छिलके से बनाई दी ऐसी डिश, आपने सोचा भी नहीं होगा, वायरल हुआ वीडियो

11/9/2023 5:01:53 PM

मुंबई: मास्टर शेफ इंडिया के एक कंटेस्टेंट सूरज ने हाल ही में एक  शानदार डिश बनाई थी। शेफ विकास खन्ना से लेकर रणवीर बरार और दूसरे जजेस ने इस डिश की जमकर तारीफ की। सूरज ने आलू के छिलकों से बनाई थी जिसे चख कर शो के जजेस सूरज की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। सूरज के पोटैटो पील चिप्स की रेसिपी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। bawarchi_nari_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि, मास्टर शेफ इंडिया का कंटेस्टेंट सूरज अपनी बनाई एक डिश जजेस को चखाता है, जिसकी सभी जजेस जमकर तारीफ करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by chef shalini [ bawarchi nari] (@bawarchi_nari_)

 

विकास खन्ना कहते हैं कि इसके बाद लोग आलुओं के छिलकों को फेंकेंगे नहीं। वहीं रणवीर बरार कहते हैं- 'ये बहुते बढ़िया है'। वीडियो में देखा जा सकता है कि, छिलकों पर नमक और मसाले डाल कर इसे माइक्रोवेव में रखा जा रहा है। वीडियो पर चंद दिनों में लाखों लाइक्स आ चुके हैं और ढेरों लोगों ने कमेंट किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News