बेटी के बर्थडे पर फिर साथ आए चारू-राजीव: मम्मी संग ट्विनिंग किए डॉल सी दिखी जियाना,सुष्मिता ने भतीजी को पहनाया टियारा

11/2/2023 5:45:34 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने इसी साल हसबैंड राजीव सेन से अपनी राहें अलग की हालांकि कपल अपनी बेटी ज़ियाना के लिए अक्सर साथ आते हैं। दोनों को अक्सर बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं 1 नवंबर को कपल की लाडली 2 साल की हुई। बेटी के खास दिन पर दोनों फिर साथ आए।

PunjabKesari

निस्संदेह, ज़ियाना के प्यारे माता-पिता ने उसके लिए एक खूबसूरत गुलाबी थीम वाली जन्मदिन की पार्टी की मेजबानी की जिसकी झलक उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। पार्टी का वीडियो काफी प्यारा है और इसमें तीनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। बेटी की खुशी के लिए राजीव और चारू ने जैसे सारे गिले-शिकवे भुला दिए हैं।

PunjabKesari

पार्टी में चारू अपनी बेटी जियाना के साथ मैचिंग मिनी ड्रेस पहनी थी। दोनों इन कपड़ों में डॉल जैसी लग रही थीं और बेहद खुश दिख रही थीं। वहीं बुआ सुष्मिता सेन ने भतीजी को प्यारा सा टियारा पहनाया जिसे लगाते ही जियाना और भी प्यारी लगने लगी।  जियाना के मम्मी-पापा दोनों ने इस वीडियो को शेयर किया है।

PunjabKesari

नन्हीं जियाना क्लिप में हंस रही हैं और तालियां बजा रही हैं। जब उनके पापा ने उन्हें उठाया और झूला झुलाया तो जियाना खुशी से तालियां बजाने लगी। जियाना का बर्थडे केक भी काफी शानदार था। पिंक कलर का केक यूनिक था और छोटे में काफी अच्छा लग रहा था। मां चारू ने केक काटने में उसकी मदद की और फिर बेटी को केक खिलाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

बता दें कि चारु और राजीव कई वर्षों तक वैवाहिक आनंद में रहने के बाद पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। उन्होंने 8 जून, 2023 को अपने तलाक की घोषणा की। ज़ियाना का बचपन खूबसूरत यादों से भरने के लिए दोनों एक साथ आते हैं। 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News