Breaking: जिया खान सुसाइड मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सूरज पंचोली को किया गया बरी

4/28/2023 12:55:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में CBI की स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में फंसे एक्टर सूरज पंचोली को कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। उन पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

 PunjabKesari

 


जिया खान के सुसाइड मामले में कोर्ट का फैसला 10 साल बाद आया है। मामले की सुनवाई के लिए सूरज सुबह अपनी मां जरीना वहाब के साथ घर से निकले थे और आज कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दे दी है। CBI की स्पेशल कोर्ट ने एक्टर को बरी कर दिया है।

 

बता दें, जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। इसके साथ ही वह 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई थीं, जिसमें उन्होंने बड़े खुलासे किए थे। जिया की मौत के बाद उनकी मां  राबिया खान की शिकायत पर एक्टर और बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे, लेकिन आज 10 साल बाद केस में फैसला सुनाकर कोर्ट ने सूरज को बड़ी राहत दे दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News